हजारीबाग के गोरहर थाना में शुक्रवार 5 बजे नए थाना प्रभारी सोनू कुमार ने पदभार ग्रहण किया। सोनू कुमार गोरहर थाना में 26 वें थाना प्रभारी बनें। उन्होंने बरकट्ठा इंस्पेक्टर इमदाद अंसारी से पदभार लिया। उन्होंने कहा कि गोरहर थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को हाथ में लेने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।