डिंडौरी: विधायक ने सीएम की विवादित टिप्पणी पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर वीडियो जारी कर बोला हमला
डिंडौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने सीएम डॉ मोहन यादव के द्वारा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के लिए की गई विवादित टिप्पणी का वीडियो रविवार रात 10:00 सोशल मीडिया में पोस्ट करते करते हुए कहां की डॉ मोहन यादव जी कुर्सी का अहंकार इतना मत पालिए कि लोकतंत्र की मर्यादा ही भूल जाए। विधायक ने सीएम को घेरते हुए कहा कि आपकी टिप्पणी बौखलाहट कि पहचान बन गई है।