नाथनगर: नाथनगर प्रखंड के कंझिया बायपास NH पर करीब चार घंटे से लगा है महाजाम, राहगीरों को भारी परेशानी
नाथनगर प्रखंड स्थित कंझिया बायपास NH पर बुधवार को करीब चार घंटे से भीषण जाम की स्थिति बनी रही। महाजाम के कारण वाहन चालकों और आम राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों का सफर घंटों तक प्रभावित रहा।