ग्रेटर नोएडा ब्रेकिंग: जारचा थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड पर मचा बवाल #GreaterNoida #BreakingNews #Jaracha
ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। पुलिस की कार्यशैली और लगातार उठते विवादों के बीच पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। जारचा थाने के थानेदार को लाइन हाजिर किया गया है, जबकि छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। मामला तब और गरमा गया जब नोएडा पुलिस ने अलीगढ़ की अदालत से एक आरोपी को कथित रूप से खींचकर ले जाने की कार्रवाई की, जिससे कोर्ट परिसर में हंगामा मच गया। मुख्य आरोपी के आत्मसमर्पण को लेकर पहले ही नोएडा पुलिस की जमकर किरकिरी हो चुकी थी।