पेंशनरों पर FIR को लेकर हिमाचल सरकार के खिलाफ JAC का मोर्चा, सचिवालय घेराव की चेतावनी |
Kangra Express
धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश में पेंशनरों के आंदोलन के दौरान संयुक्त कार्रवाई समिति के पदाधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज होने का मामला गरमा गया है। धर्मशाला में JAC के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने सरकार पर पेंशनरों की आवाज दबाने और उन्हें डराने का आरोप लगाया है।
सुरेश ठाकुर के अनुसार, आंदोलन के दौरान पेंशनर विधानसभा की ओर कूच कर रहे थे, लेकिन शीला चौक पर पुलिस और प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान हल्की झड़प के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने न तो सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और न ही कोई अवरोध पैदा किया। इसके बावजूद उनके सहित 7 से 8 अन्य पेंशनरों के खिलाफ FIR दर्ज की गई।
सुरेश ठाकुर ने दोटूक कहा कि FIR दर्ज होने से पेंशनरों का आंदोलन रुकने वाला नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने पेंशनर प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए समय नहीं दिया और उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले दिनों में सचिवालय का घेराव किया जाएगा।
सुरेश ठाकुर का साफ संदेश है न डरेंगे, न झुकेंगे! अब सवाल यह है कि सरकार पेंशनरों से बातचीत का रास्ता अपनाती है या आंदोलन आने वाले दिनों में और तेज होगा?
📍 धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश
Kangra, Kangra | Nov 23, 2026