भीकनगांव | शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता खत्म करने की मांग को लेकर ब्लॉक के शिक्षकों ने रैली निकाल मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम कार्यालय में प्रभारी तहसीलदार प्रताप अजनारे को ज्ञापन दिया। इसमें कहा कि लोक शिक्षण संचालनालय व आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने प्रदेश के सभी शिक्षकों के लिए टीईटी उत्तीर्ण करने के निर्देश जारी किए हैं।