श्री गंगानगर: 3E छोटी गांव में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jul 15, 2026
श्रीगंगानगर की जवाहरनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3E छोटी गांव में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बुधवार शाम 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि 3E छोटी में सुरेश कुमार के घर से अज्ञात चोर नगदी आभूषण का घर का सामान चोरी कर ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गौरव को गिरफ्तार किया है।