सेन्हा: सेन्हा प्रखंड में भाजपा का स्थापना दिवस उत्साह से मनाया गया, कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड में सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस प्रखंड कार्यालय परिसर में मंडल अध्यक्ष नवल साहू के नेतृत्व में मनाया गया। कार्यक्रम में प्रखंड और पंचायत स्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर पार्टी के स्थापना दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया।