चंदेरी एक पर्यटन नगरी है और यहां दुर-दराज से पर्यटक आय-दिन घूमने के लिए आया करते हैं और भी अधिक पर्यटक इस शहर में आए इसके लिए समाजसेवी मजीद खान पठान ने क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर अवगत करवाया है कि चंदेरी से करीबन 60 किलोमीटर दूर मल्हारगढ़ किले की मरम्मत करवाई जाए जो कि वर्तमान स्थिति में जर्जर हालातो में है।