जमुई: चकाई SBI बैंक लूट सहित अन्य लूटकांड व आर्म्स एक्ट मामले का कुख्यात 50 हज़ार का इनामी नीरज दास गिरफ्तार,SP ने दी जानकारी
Jamui, Jamui | Apr 23, 2024 18 अप्रैल 2023 को जमुई जिले के चकाई एसबीआई बैंक में हुए लूट कांड मामले का कुख्यात अपराधी एवं 50 हज़ार का इनामी नीरज दास को जमुई पुलिस ने लंबे अरसे के बाद गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके पास से नगद रुपया, एक बाइक और दो मोबाइल बरामद किया गया है। नीरज दास की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।