जमुई: रेउटा गोपालपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर हुए मारपीट में तीन लोग हुए घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 22, 2024 रेउटा गोपालपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष से दो भाई तो दूसरे पक्ष से एक युवक घायल हो गया। सभी घायलों को सदर अस्पताल जमुई में भर्ती कराया गया है। एक पक्ष से घायलों में पिंटू कुमार और उनके भाई कुंदन कुमार शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से महेश कुमार घायल हुए हैं। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।