जमुई: अमरथ गांव में डीजे के दौरान हल्ला करने से मना करने पर भाई-बहन को पीटकर किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 23, 2024 अमरथ गांव में सोमवार को डीजे बजाने के दौरान हल्ला करने से मना करने पर पड़ोसियों ने भाई-बहन को बेरहमी से मार कर बुरी तरह घायल कर दिया। परिजन द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर अभिषेक गौरव के द्वारा दोनों का इलाज किया जा रहा है। घायलों में अशोक चौधरी की पुत्री उर्मिला कुमारी और पुत्र बबलू कुमार शामिल हैं।