मिहींपुरवा: मोतीपुर से बिछिया की तरफ जाने वाले सड़क मार्ग पर मोटे बाबा के पास बाइक व कार की आपस में हुई भिड़ंत, 5 लोग हुए घायल
मोतीपुर से बिछिया तरफ जाने वाले सड़क मार्ग पर मोटे बाबा के पास सोमवार की शाम को बाइक व कार में भिड़ंत हो गई। जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, राहगीरों की मदद से सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के द्वारा सीएचसी मोतीपुर लाया गया। जँहा हालत गंभीर होने पर सभी को चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। इजाज जारी हैं।