मिहींपुरवा: चमारनपुरवा के पास गेहूं व गन्ने की फसल में लगी आग का उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
तहसील मिहिपुरवा क्षेत्र के चामारन पुरवा के पास शनिवार की शाम अज्ञात कारणों से गेहूं व गन्ने की खड़ी फसल में आग लग गयी। जिससे बृजलाल व रिंकू व अवधेश की खड़ी गेहूं व गन्ने फसल जलकर राख हो गयी। अग्निकांड के बाद मौके पर रविवार को उपजिलाधिकारी मिहिपुरवा ने निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं। कहा हैं की सभी को फसल जलने का उचित मुवावजा दिलवाया जाएगा।