तहसील मिहिपुरवा क्षेत्र के बोटनपुरवा में मंगलवार को तेज हवा चल रही थी। तभी हाईटेंशन के दों तार आपस में चिपक गये और चिंगारी उठने लगी जिससे आग लग गयी। और खेतों में पड़ा भूसा जलने लगा। सूचना के बाद दमकल कर्मी पहुंचे किसी तरह से आग पर काबू पाया। अग्निकांड में कुड़वा निवासी दों किसानों का 8 बीघा भूसा जल गया हैं।