सुल्तानगंज: 105 किमी की राह, न ठहराव न आराम, बाबा के दरबार को निकले डाक बम
सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ मंदिर घाट पर श्रावणी मेला के 18वें दिन रविवार को डाक बम कांवरियों की खास भीड़ देखने को मिली। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे शिवभक्त उत्तरवाहिनी गंगा से गंगाजल भरकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए। कंधे पर कांवर, पीठ पर पीठिया और हाथ में लाठी लिए डाक बम लगातार आगे बढ़ते नजर आए। डाक बम कांवरियों की यात्रा अपने संकल्प और अनुशासन के