दीपावली के अवसर पर कोतवाली करौली पुलिस की सराहनीय पहल, 32 गुमशुदा मोबाइल फोन किए मालिकों को सुपुर्द
करौली। दीपावली के पावन पर्व पर पुलिस थाना कोतवाली करौली द्वारा आमजन को बड़ी सौगात देते हुए सराहनीय कार्य किया गया। दिनांक 08 नवंबर 2026 को एसएआर पोर्टल से प्राप्त ट्रेस मोबाइल डेटा के आधार पर पुलिस टीम ने अथक प्रयास कर कुल 32 गुमशुदा मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये है, बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए। इस कार्रवाई से लंबे समय से अपने मोबाइल फोन खोने के कारण परेशान लोगों के चेहरों पर दीपावली के अवसर पर खुशी लौट आई। इस सराहनीय कार्रवाई में कांस्टेबल हेमवीर सिंह 637 की विशेष एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही। थानाधिकारी विनोद सांवरिया के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तकनीकी संसाधनों और सतत प्रयासों से इस सफलता को अंजाम दिया। इस अवसर पर थानाधिकारी विनोद सांवरिया सहित पुलिस थाना कोतवाली करौली का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। मोबाइल फोन वापस मिलने पर आमजन ने करौली पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यशैली एवं तत्परता की सराहना की। कोतवाली करौली पुलिस की यह पहल दीपावली के अवसर पर आमजन के लिए खुशियों का उपहार साबित हुई।इस मौके कांस्टेबल हैमवीर सहित कई मोबाइल धारक मौजूद रहे।