कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई का 56वां स्थापना दिवस गुरुवार को कांग्रेस भवन,चाईबासा में मनाया गया। इस अवसर पर झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिलाध्यक्ष अनीष गोप ने झंडा फहराकर सलामी दी। उन्होंने एनएसयूआई को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। श्री गोप ने कहा कि एनएसयूआई एक प्रेरणादायी स्तंभ के रूप में कार्यरत है।