सवायजपुर: BSP नेता राजवर्धन पर केस दर्ज करने पर करणी सेना प्रमुख ने पाली थाने के इंस्पेक्टर से की बात, वीडियो स्वयं किया वायरल
युवराज सिंह हत्याकांड को लेकर करणी सेना प्रमुख रविवार को इस्माइलपुर गांव पहुंचे थे, साथ में उनके बसपा नेता राजवर्धन सिंह भी थे। यहां सभा करने और अन्य गंभीर आरोपों में BSP नेता राजवर्धन सिंह व 150 से 200 अज्ञात के खिलाफ पाली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जिसको लेकर करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रभारी निरीक्षक से बात की और चेतावनी दी।