अल्बर्ट एक्का (जारी): जारी प्रखंड: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पक्की सड़क नहीं, बरसात में मरीजों की परेशानी बढ़ी
जारी प्रखंड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। सड़क कीचड़ से भर जाती है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों के लिए अस्पताल तक पहुंचना जोखिम भरा बन जाता है। ग्रामीणों ने जल्द पक्की सड़क बनवाने की मांग की है।