मरवन: करजा थाना क्षेत्र के पानापुर अख्तियारपुर के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक सहित तीन जख्मी
करजा थाना क्षेत्र के पानापुर अख्तियारपुर के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक सहित तीन लोग जख्मी हो गए । स्थानीय लोगों ने सभी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करजा में भर्ती कराया। जख्मी की पहचान पानापुर निवासी जयचंद्र मांझी, सरैया थाना क्षेत्र के खैरा निवासी निखिल कुमार व रामपुर जारंग निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई।