मरवन: करजा थाना क्षेत्र के पानापुर अख्तियारपुर में अचानक लगी आग से दो दुकानों में रखा लाखो समान खाक
करजा थाना क्षेत्र के पानापुर अख्तियारपुर में सोमवार की देर रात अचानक लगी आग में दो किराना दुकान जलकर राख हो गया । इस दौरान दुकान में रखा लाखों का सामान भी जलकर खाक हो गया। मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल करजा पुलिस को दी, जहां मौके पर पहुंचे करजा थाने के दमकल कर्मियों व स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया।अग्निपीड़ित जयमंगल सहनी व मिथुन मांझी है।