Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
image
image
image

जिला न्यायालय में निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन 270 न्यायिक अधिकारी, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं उनके परिजनों का स्वाथ्य परीक्षण विभिन्न प्रतियोगिताओ के विजेताओं को पुरस्कार का वितरण ----- माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री बी.एल. प्रजापति की अध्यक्षता में जिला न्यायालय में पदस्थ समस्त सम्मानीय न्यायाधीशगण, कर्मचारीगण, अधिवक्तागण एवं उनके परिवारजन हेतु जिला चिकित्सालय श्योपुर के समन्वय से दिनांक 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उल्लासः एक अभिनव प्रयोग अंतर्गत निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं पुरूस्कार वितरण समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यकम का शुभारंभ माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री बी.एल. प्रजापति के कर कमलों द्वारा मां सरस्वती जी व महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। शुभारंभ अवसर पर नालसा थीम सॉन्ग का गायन किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय, विशेष न्यायाधीश व अन्य समस्त सम्मानीय न्यायाधीशगण, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला विधिक सहायता अधिकारी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव, अन्य अधिवक्तागण, एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला न्यायालय श्योपुर के समस्त कर्मचारीगण मुख्य रूप से उपस्थित रहें। कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अपने उद्बोधन में कहा कि न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों एवं उनके परिजन के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य की देखभाल के लिए ऐसे शिविरों का आयोजन होना अंत्यत आवश्यक होता है। साथ ही उल्लासः एक अभिनव प्रयोग अभियान अंतर्गत गत 4 अगस्त से 6 अगस्त तक न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों के बच्चों के लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं चित्रकला, रंगौली एवं निबंध के विजयी प्रतिभागियों को अभिभाषक संघ सभागार में प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। 4 अगस्त को आयोजित चित्रकला प्रतियोगिताओं के ग्रुप-ए (8 वर्ष तक) में कु इशानी राठौर को प्रथम स्थान, विहान भास्कर को द्वितीय स्थान, कु. स्वस्ति शर्मा को तृतीय स्थान, ग्रुप बी(9 से 14 वर्ष तक) में आदर्श को प्रथम स्थान, कु. ऐश्वर्या होरा शर्मा को द्वितीय स्थान, जय गंगवाल को तृतीय स्थान, ग्रुप-सी (15 से 18 वर्ष तक) में कु सेजल को प्रथम स्थान के लिए सम्मानित किया गया। इसी प्रकार 5 अगस्त को आयोजित रंगोली प्रतियोगिता के ग्रुप-बी (9 से 14 वर्ष तक) में आदर्श को प्रथम स्थान, प्रिंस अब्राहम पठान को द्वितीय स्थान, कु अंजली बैरवा को तृतीय स्थान, ग्रुप-सी (15 से 18 वर्ष तक) में कु. सेजल को प्रथम स्थान के के लिए प्रशस्ती एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। 6 अगस्त को आयोजित निबंध प्रतियोगिता के ग्रुप-ए (8 वर्ष तक) में कु दर्शिका गंगवाल को प्रथम स्थान, ग्रुप-बी (9 से 14 वर्ष तक) में कु. प्राप्ति त्रिवेदी को प्रथम स्थान, कु. अराध्या हौरा शर्मा को द्वितीय स्थान, कु. ऐश्वर्या होरा शर्मा व जय गंगवाल को तृतीय स्थान, ग्रुप-सी (15 से 18 वर्ष तक) में कु. ओशिका शर्मा प्रथम स्थान के लिए सम्मानित किया गया। इसी कम में विशेष न्यायाधीश द्वारा अपने उद्बोधन में स्वास्थ्य जागरूकता को विधिक एवं सामाजिक दायित्व से जोड़ते हुए सभी को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने हेतु प्रेरित किया। अध्यक्ष जिला अभिभाषक संघ द्वारा अपने संबोधन में स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने एवं योग व व्यायाम की सलाह दी। साथ ही चिकित्सा विशेषज्ञों के उद्बोधन में मेडिसिन विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक विशेषज्ञ व स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा मानसिक, शारीरिक एवं दिनचर्या में संतुलित आहार नियमित जांच और मौसमी बीमारियों से बचाव के व्यावहारिक उपाय बताएं व दैनिक जीवन में निरोगी रहने के तरीकों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। मुख्य स्वास्थ्य परीक्षण एवं काउंसलिंग सत्र में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा उपस्थित लगभग 270 न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया गया। उक्त मेगा स्वास्थ्य शिविर की रूपरेखा से सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्योपुर द्वारा अवगत कराया गया व कार्यक्रम का मंच संचालन व अंत में जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा सभी सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, चिकित्सकों एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार प्रदर्शन किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रगान (जन-गण-मन) के सामूहिक गान के साथ कार्यक्रम का औपचारिक समापन हुआ। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

4 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026

MORE NEWS

राड़ेप स्कूल भवन मामले में सामने आया नया तथ्य

सभी युवा साथियों को नमस्कार 🙏

ग्राम पंचायत राड़ेप में स्कूल निर्माण को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार तस्वीरें और दावे सामने आ रहे थे। पंचायत की ओर से स्पष्ट किया गया है कि स्कूल निर्माण के लिए किसी भी प्रकार का फंड रिलीज नहीं हुआ है।

वर्तमान में जो निर्माण कार्य चल रहा है, वह सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य है, न कि स्कूल भवन का।

इसलिए सभी साथियों से अपील है कि किसी भी जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा करने से पहले उसके तथ्यों की पुष्टि जरूर करें। भ्रामक जानकारी से बचें और तथ्यों के आधार पर ही अपनी बात रखें।

मुद्दा किसी के पक्ष या विपक्ष का नहीं, बल्कि सच्चाई सामने लाने का है।

#राड़ेप #श्योपुर #स्कूलभवन #सामुदायिकभवन #तथ्य #SheopurNews #BreakingNews #HamaraSheopur

राड़ेप स्कूल भवन मामले में सामने आया नया तथ्य सभी युवा साथियों को नमस्कार 🙏 ग्राम पंचायत राड़ेप में स्कूल निर्माण को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार तस्वीरें और दावे सामने आ रहे थे। पंचायत की ओर से स्पष्ट किया गया है कि स्कूल निर्माण के लिए किसी भी प्रकार का फंड रिलीज नहीं हुआ है। वर्तमान में जो निर्माण कार्य चल रहा है, वह सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य है, न कि स्कूल भवन का। इसलिए सभी साथियों से अपील है कि किसी भी जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा करने से पहले उसके तथ्यों की पुष्टि जरूर करें। भ्रामक जानकारी से बचें और तथ्यों के आधार पर ही अपनी बात रखें। मुद्दा किसी के पक्ष या विपक्ष का नहीं, बल्कि सच्चाई सामने लाने का है। #राड़ेप #श्योपुर #स्कूलभवन #सामुदायिकभवन #तथ्य #SheopurNews #BreakingNews #HamaraSheopur

Sheopur, Sheopur | Aug 16, 2026

अमृत हरित महा अभियान अंतर्गत कन्या महाविद्यालय में पौधरोपण
नशामुक्ति की शपथ भी ली गई
----
मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार श्योपुर जिले में अमृत हरित महा अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण किया जा रहा है।इसी क्रम में नगरपालिका श्योपुर द्वारा शासकीय कन्या महाविद्यालय परिसर में योजनाबद्ध तरीके से पौधरोपण किया जा रहा है जिसमें नगर पालिका परिषद द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से अलग अलग प्रजातियों के पौधों को अलग अलग लाइनों में रोपित करने की प्रक्रिया की जा रही है। 

इस क्रम में स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर नेहरू युवा केंद्र एवं हेल्पिंग हेंड संस्था के सदस्यों ने अशोक एवं सावनी के पौधों का रोपण किया गया।इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के श्री गिर्राज शर्मा, हेल्पिंग हेंड संस्था की डॉ गायत्री मित्तल, नगर पालिका श्योपुर के श्री आदित्य चौहान, श्री विनोद त्यागी सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे।

16 अगस्त को प्रातःकाल आर्ट ऑफ़ लिविंग, गायत्री परिवार, महात्मा गांधी सेवा आश्रम,एवं ब्रह्म कुमारी संस्था के सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण किया। इस दौरान अशोक, आंवला, कचनार, चांदनी, कनेर,सावनी,एवं एकझोरा के पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी श्री कैलाश पाराशर एवं श्री जय सिंह जादौन, गायत्री परिवार श्योपुर के श्री चौथमल शर्मा, श्री राकेश शर्मा, डॉ ओम प्रकाश टकसाली, श्री ब्रिजनेश सिंह परिहार, श्री प्रमोद शर्मा, श्री योगेश शर्मा, सुश्री अंजली गौड,सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य श्री बाल गिरी गोस्वामी, ब्रह्मा कुमारी तारा बहन आदि मौजूद रहे। 

आर्ट ऑफ लिविंग संस्था से डॉ गायत्री मित्तल, श्रीमती वसुधा मित्तल, श्री सचिन गुप्ता, श्री दिव्यांश गर्ग, श्री हैप्पी बंसल, श्री सुमित मोदी, श्री भारत राज राठौर, कृष्णा सेंगर, आकांक्षा सेन, मयंक गौड, प्रेम शंकर सहित नगर पालिका श्योपुर के कर्मचारी ओम सुमन,संदीप कतरोलिया, प्रदीप कतरोलिया, देवकीनंदन, राम प्रसाद प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

वृक्षारोपण के उपरांत वरिष्ठ समाज सेवी श्री कैलाश पाराशर ने उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलवाई। नोडल अधिकारी श्री आदित्य चौहान ने बताया कि वृक्षारोपण कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

अमृत हरित महा अभियान अंतर्गत कन्या महाविद्यालय में पौधरोपण नशामुक्ति की शपथ भी ली गई ---- मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार श्योपुर जिले में अमृत हरित महा अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण किया जा रहा है।इसी क्रम में नगरपालिका श्योपुर द्वारा शासकीय कन्या महाविद्यालय परिसर में योजनाबद्ध तरीके से पौधरोपण किया जा रहा है जिसमें नगर पालिका परिषद द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से अलग अलग प्रजातियों के पौधों को अलग अलग लाइनों में रोपित करने की प्रक्रिया की जा रही है। इस क्रम में स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर नेहरू युवा केंद्र एवं हेल्पिंग हेंड संस्था के सदस्यों ने अशोक एवं सावनी के पौधों का रोपण किया गया।इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के श्री गिर्राज शर्मा, हेल्पिंग हेंड संस्था की डॉ गायत्री मित्तल, नगर पालिका श्योपुर के श्री आदित्य चौहान, श्री विनोद त्यागी सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे। 16 अगस्त को प्रातःकाल आर्ट ऑफ़ लिविंग, गायत्री परिवार, महात्मा गांधी सेवा आश्रम,एवं ब्रह्म कुमारी संस्था के सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण किया। इस दौरान अशोक, आंवला, कचनार, चांदनी, कनेर,सावनी,एवं एकझोरा के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी श्री कैलाश पाराशर एवं श्री जय सिंह जादौन, गायत्री परिवार श्योपुर के श्री चौथमल शर्मा, श्री राकेश शर्मा, डॉ ओम प्रकाश टकसाली, श्री ब्रिजनेश सिंह परिहार, श्री प्रमोद शर्मा, श्री योगेश शर्मा, सुश्री अंजली गौड,सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य श्री बाल गिरी गोस्वामी, ब्रह्मा कुमारी तारा बहन आदि मौजूद रहे। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था से डॉ गायत्री मित्तल, श्रीमती वसुधा मित्तल, श्री सचिन गुप्ता, श्री दिव्यांश गर्ग, श्री हैप्पी बंसल, श्री सुमित मोदी, श्री भारत राज राठौर, कृष्णा सेंगर, आकांक्षा सेन, मयंक गौड, प्रेम शंकर सहित नगर पालिका श्योपुर के कर्मचारी ओम सुमन,संदीप कतरोलिया, प्रदीप कतरोलिया, देवकीनंदन, राम प्रसाद प्रजापति आदि उपस्थित रहे। वृक्षारोपण के उपरांत वरिष्ठ समाज सेवी श्री कैलाश पाराशर ने उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलवाई। नोडल अधिकारी श्री आदित्य चौहान ने बताया कि वृक्षारोपण कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026

घी एवं पनीर के लिये सैम्पल
  -----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में तथा मुुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिलीप सिकरवार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मनीष दूध डेयरी पाली रोड श्योपुर से देशी घी एवं पनीर के सैम्पल लेने की कार्यवाही की गई है। 

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री धमेन्द्र जैन ने बताया कि पाली रोड स्थित मनीष दूध डेयरी से घी एवं पनीर के सैम्पल लिये गये है। नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है, जांच प्रतिवेदन प्राप्त वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।  
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

घी एवं पनीर के लिये सैम्पल ----- कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में तथा मुुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिलीप सिकरवार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मनीष दूध डेयरी पाली रोड श्योपुर से देशी घी एवं पनीर के सैम्पल लेने की कार्यवाही की गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री धमेन्द्र जैन ने बताया कि पाली रोड स्थित मनीष दूध डेयरी से घी एवं पनीर के सैम्पल लिये गये है। नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है, जांच प्रतिवेदन प्राप्त वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026

मुरैना में चंबल नदी के बीच 50 से ज्यादा यात्री और एक दर्जन से अधिक मोटरसाइकिलें सवार थीं...अचानक इंजन बंद होने के बाद स्टीमर नदी की तेज धार में 10KM दूर बहने लगा,  मुरैना और भिंड प्रशासन ने रेस्क्यू कर सभी लोगों को सुरक्षित निकाला

मुरैना में चंबल नदी के बीच 50 से ज्यादा यात्री और एक दर्जन से अधिक मोटरसाइकिलें सवार थीं...अचानक इंजन बंद होने के बाद स्टीमर नदी की तेज धार में 10KM दूर बहने लगा, मुरैना और भिंड प्रशासन ने रेस्क्यू कर सभी लोगों को सुरक्षित निकाला

Sheopur, Sheopur | Aug 16, 2026

ICU में टपकती छत… भीगे बिस्तर पर मरीज!
श्योपुर जिला अस्पताल के ICU से सामने आया वीडियो अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। बारिश के दौरान छत से पानी टपकता दिखाई दे रहा है, वहीं एक मरीज भीगे हुए बिस्तर पर लेटा नजर आ रहा है। पानी रोकने के लिए वार्ड में बाल्टियां तक रखी दिखाई दे रही हैं।
ICU जैसे संवेदनशील वार्ड में यदि मरीज बारिश के पानी से भी सुरक्षित नहीं हैं, तो अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठना लाजिमी है।
सवाल यह है—जिला अस्पताल के ICU की इस हालत की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?
#Sheopur #श्योपुर #DistrictHospital #ICU #Hospital #chambaltv  #MadhyaPradesh #BreakingNews #HealthNews

ICU में टपकती छत… भीगे बिस्तर पर मरीज! श्योपुर जिला अस्पताल के ICU से सामने आया वीडियो अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। बारिश के दौरान छत से पानी टपकता दिखाई दे रहा है, वहीं एक मरीज भीगे हुए बिस्तर पर लेटा नजर आ रहा है। पानी रोकने के लिए वार्ड में बाल्टियां तक रखी दिखाई दे रही हैं। ICU जैसे संवेदनशील वार्ड में यदि मरीज बारिश के पानी से भी सुरक्षित नहीं हैं, तो अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठना लाजिमी है। सवाल यह है—जिला अस्पताल के ICU की इस हालत की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? #Sheopur #श्योपुर #DistrictHospital #ICU #Hospital #chambaltv #MadhyaPradesh #BreakingNews #HealthNews

Sheopur, Sheopur | Aug 16, 2026