पटियाली थाना क्षेत्र के ग्राम करनपुर के पास गुरुवार दोपहर एक वैगनआर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार 3 युवक घायल हो गए। सभी फतेहपुर गांव के निवासी बताए गए हैं। राहगीरों ने 2 घायलों को पटियाली सीएचसी भिजवाया। चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।