गिरिडीह: गिरिडीह साउंड एसोसिएशन नगर कमिटी की बैठक बजरंग चौक स्थित ईश्वर स्मृति भवन में अजय शिवानी की अध्यक्षता में हुई
गिरिडीह जिला साउंड एसोसिएशन नगर कमिटी की एक बैठक शनिवार को 1 बजे बजरंग चौक के ईश्वर स्मृति भवन में जिला संयोजक अजय शिवानी की अध्यक्षता में रखा गया । बैठक में मुख्य रूप से दुर्गापूजा में साउंड बॉक्स लगाने को लेकर प्रशासन के तरफ से जारी निर्देश पर गंभीरता से विचार विमर्श किया गया।