बहेड़ी: देवरनिया थाना क्षेत्र के ग्राम इटौआ मेले से बाइक चोरी, पुलिस ने अज्ञात ऑटो लिफ्टर के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
देवरनिया थाना क्षेत्र के ग्राम रोहिली निवासी फरियाद हुसैन पुत्र इरशाद हुसैन के मुताबिक वो बीते सात अगस्त की शाम करीब 6 बजे अपनी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जिसकी रजिस्ट्रेशन संख्या यूपी 25 सी डब्ल्यू 11 85 है वो इस बाइक से ग्राम इटौआ मेले में गया था उसने अपनी बाइक लॉक लगा कर खड़ी की थी पीड़ित के मुताबिक कुछ देर बाद जब वो वापस पहुंचा तो बाइक वहां से गायब थी।