तिजारा: भिवाड़ी में अज्ञात वाहन ने 6 वर्षीय बालक को कुचला, हालत गंभीर, जयपुर रैफर
Tijara, Alwar | May 12, 2026 भिवाड़ी के संथालका में एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने 6 वर्षीय बालक सत्यम को टक्कर मार दी इस दुर्घटना में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बालक को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर किया गया है। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने मंगलवार सुबह 9 बजे बताया की घटना के समय बालक के माता-पिता कंपनी में काम कर रहे थे और बालक खेलने के लिए अचानक घर से बाहर आ गया था।