स्याना: तहसील क्षेत्र के ग्राम पोटा कबूलपुर गंगा एक्सप्रेसवे पर विधायक की गाड़ी के एक्सीडेंट का वीडियो हुआ वायरल
Siyana, Bulandshahr | Sep 27, 2026
तहसील क्षेत्र के ग्राम पोटा कबूलपुर गंगा एक्सप्रेसवे पर डिबाई विधायक सीपी सिंह की सड़क दुर्घटना के दौरान कार का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रविवार को वायरल वीडियो में विधायक की गाड़ी टायर फटने के बाद तेज गति से सड़क किनारे खाई में जाती हुई दिखाई दे रही है। वहीं दुर्घटना में विधायक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।