पुपरी में 'जच्चा बच्चा मैटेनिटी हॉस्पिटल' पहले से अब नए अंदाज और आधुनिक सुविधाओ से हुआ लैस।
सीतामढ़ी जिला के पुपरी में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस 'जच्चा बच्चा मैटेनिटी हॉस्पिटल' का संचालन शुरू हो गया है। अस्पताल के संचालक डॉ. अब्दुस सलाम ने कहा की हमारे यहाँ स्त्री एवं प्रसूति रोग की डॉ. शहनाज खातून द्वारा सभी मरीजों का नॉर्मल डिलीवरी कराया जाता है उन्होंने कहा की हम सिजेरियन ऑपरेशन, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की देखभाल, बांझपन व परिवार नियोजन परामर्श भी देते है। अस्पताल में अब नए अंदाज में शिशु एवं बाल रोग के लिए एनआईसीयू आईसीयू की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। हमारे यहाँ कम वजन वाले बच्चों की देखभाल, पीलिया, निमोनिया, बुखार,सांस संबंधी समस्याओं और समय से पहले जन्मे बच्चों का विशेष इलाज किया जाता है। उन्होंने कहा है की अब अस्पताल में पित्त की थैली, हर्निया, बच्चेदानी, अंडाशय, हड्डी-जोड़, फ्रैक्चर सर्जरी के साथ ही शुगर, बीपी, पेट, लीवर और किडनी से जुड़ी बीमारियों का इलाज भी किया जाएगा। और 24×7 इमरजेंसी, एम्बुलेंस सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी।