सिंघवाड़ा में प्रखंड प्रमुख चुनाव की प्रक्रिया संपन्न, पूनम कुमारी बनीं नई प्रखंड प्रमुख!
दरभंगा जिले के सिंघवाड़ा प्रखंड में प्रखंड प्रमुख के निर्वाचन को लेकर 31 अक्टूबर को चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आयोजित इस निर्वाचन प्रक्रिया में शंकरपुर पंचायत की पंचायत समिति सदस्य पूनम कुमारी ने प्रखंड प्रमुख पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और उन्हें निर्वाचित घोषित किया गया।
दरअसल, सदर एसडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी कुमार गौरव की देखरेख में सुबह 11:30 बजे से पंचायत समिति सदस्यों की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुल 30 पंचायत समिति सदस्य उपस्थित हुए।
इसी दौरान शंकरपुर पंचायत की पंचायत समिति सदस्य पूनम कुमारी ने प्रखंड प्रमुख पद के लिए अपना निर्वाचन पत्र दाखिल किया। निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें प्रखंड प्रमुख पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया।
पूनम कुमारी के प्रखंड प्रमुख निर्वाचित होने के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। उनके निर्वाचन को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नई प्रखंड प्रमुख के नेतृत्व में सिंघवाड़ा प्रखंड में विकास कार्यों को किस तरह गति मिलती है।