फिरोज़ाबाद: थाना मटसेना क्षेत्र विजयपुरा में पेड़ पर चढ़ा व्यक्ति गिरकर गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
थाना मटसेना क्षेत्र विजयपुरा एक कॉलेज में बुधवार दोपहर तीन बजे करीबन एक व्यक्ति पेड़ काटने गया था। जहां पेड काटने के दौरान वह नीचे गिर कर गंभीर घायल हो गया। उसके एक हाथ में फ्रैक्चर भी हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। उक्त व्यक्ति थाना मटसेना क्षेत्र नगला डरू का निवासी बताया गया।