फिरोज़ाबाद: नगला रूंध में सुबह खेत पर मृत मिला व्यक्ति, परिजनों ने बीती रात ठेके पर झगड़े की बात कही, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
थाना नारखी क्षेत्र नगला रूंध निवासी 43 वर्षीय रामगोपाल पुत्र भीमसेन का शव बुधवार सुबह सवा नौ बजे करीब गांव के पास ही खेत पर मिला। आसपास के ग्रामीणों संग परिजन भी पहुंच गये। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल लेकर आयी। मृतक के परिजनों ने जानकारी देते हुये बताया बीती रात ठेके पर किसी से झगडा हुआ था, उसके उपरांत सुबह खेत पर उसका शव मिला।