आदर्श ग्राम पंचायत शाहनगर में आज 19 फरवरी दोपहर लगभग 12 बजे सरपंच मनोज जैन के प्रयासों से धर्मलोक हॉस्पिटल, कटनी द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। पंचायत भवन में हुए इस शिविर में डॉ. अविनाश झारिया (एम.डी. मेडिसिन) एवं डॉ. शश्वत सिंह राजपूत (एम.एस. ऑर्थोपेडिक) ने सेवाएं दीं। 200 से अधिक मरीजों ने जांच व परामर्श का लाभ लिया।