सैदपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली की कपलिंग पट्टी पर बैठकर फोन चलाने की कीमत जान देकर चुकाई, उसी ट्रैक्टर से दबा युवक
सैदपुर थानाक्षेत्र स्थित शरीफपुर गाँव के निकट शुक्रवार को हुई एक हृदयविदारक घटना में ट्रैक्टर पर सवार होकर अमवा स्थित सती माता स्थल पर दर्शन-पूजन के लिए जा रहे 35 वर्षीय मेड़ई राजभर की मौत हो गई। घटना के दौरान वह ट्रैक्टर और ट्राली के बीच ड्राबार यानि कपलिंग पट्टी पर बैठा हुआ था। उस पर से अचानक वह नीचे गिर गया और उसी ट्रैक्टर के पहिए की चपेट में आ गया।