बाह: बटेश्वर में बारिश के कारण कच्ची गुफा ढही, मां-बेटी बाल-बाल बचीं
बटेश्वर के मोहल्ला बैराग टूला में सोमवार रात लगातार बारिश के चलते अनीता पत्नी मोहन गोस्वामी का कच्चा गुफानुमा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे के समय परिवार के सदस्य अंदर सो रहे थे। गनीमत रही कि सभी मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। हालांकि, घर में रखा खाद्यान्न, घरेलू सामान और अन्य सामग्री मलबे में दब गई। अनीता परिवार के साथ वर्षों से इसी कच्ची संरचना में र