पटियाली: गंजडुंडवारा पुलिस ने कस्बा से शांतिभंग के 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया
गंजडुंडवारा में कोतवाली पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम के नेतृत्व में पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया। गिरफ्तार आरोपियों में अरुण, आमोद, अजीत, सत्येंद्र, रामवीर, राजकुमार, अजय कुमार, उदय गुप्ता, पारस गुप्ता व ब्रह्मरत्न गुप्ता शामिल हैं। सभी का चालान कर एसडीएम न्यायालय भेजा।