सुजानगढ़: RMRS बैठक में अस्पताल विकास के प्रस्ताव हुए मंजूर, भामाशाह को किया गया सम्मानित
सुजानगढ़ के बगड़िया उपजिला अस्पताल में मंगलवार को RMRS की बैठक हुई। विधायक मनोज मेघवाल, एडीएम संतोष मीणा, पीएमओ डॉ. पुरुषोत्तम करवा की मौजूदगी में ईएनटी उपकरण, लैब के लिए 6 कंप्यूटर, 19 एसी की सर्विस, नए एसी, सीसीटीवी, बेड, फर्नीचर, वायरिंग और जन औषधि केंद्र के प्रस्ताव पास हुए।