शुजालपुर: नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर प्रशासन सख्त, मेडिकल संचालकों को दी चेतावनी
नशे के रूप में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए शनिवार को एसडीएम कार्यालय में प्रशासन ने अहम बैठक आयोजित की। बैठक में बिना डॉक्टर के पर्चे के एविल इंजेक्शन व अन्य प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। एसडीएम राजकुमार हलधर, ड्रग इंस्पेक्टर प्रदीप अहिरवार, एसडीओपी निमिष देशमुख, बीएमओ डॉ. महेंद्र परमार सहित पुल