प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ की पट्टी तहसील में डीएम-एसपी ने सुनीं समस्याएं, 12 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया
पट्टी तहसील में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय और एसपी दीपक भूकर की अध्यक्षता में शनिवार दोपहर 2 बजे तक 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 286 शिकायतें आईं, जिनमें से राजस्व विभाग की 12 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। डीएम ने अधिकारियों को लापरवाही न बरतने और गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से जनसमस्याओं को हल करने के कड़े निर्देश दिए।