सामरी कुसमी: स्कूली बसों की सघन जांच, वाहनों का निरीक्षण और लापरवाही पर कार्रवाई
कुसमी सामरी रविवार जिले में यातायात पुलिस, परिवहन एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हाई स्कूल मैदान में स्कूल बसों की विशेष जांच एवं चालक-परिचालकों के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 32 स्कूली बसों की जांच की गई, जिसमें आरसी, परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र व स्पीड गवर्नर सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों का निरीक्षण हुआ