योगा फॉर हेल्दी एंगेजिंग एंड मेडिकल हेल्थ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित
सीहोर के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में "योगा फॉर हेल्दी एंगेजिंग एंड मेडिकल हेल्थ" विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, स्वस्थ वृद्धावस्था एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करना था। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. रोहिताश कुमार शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच एवं स्वस्थ जीवनशैली का सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित योगाभ्यास अपनाकर तनावमुक्त एवं स्वस्थ जीवन की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया तथा महाविद्यालय में ऐसे शैक्षणिक एवं जागरूकतापरक कार्यक्रमों के आयोजन की निरंतरता पर बल दिया। कार्यक्रम में डॉ. राम नारायण मिश्र, डॉ. ओम नारायण तिवारी, डॉ. आलोक कुमार मिश्रा और डॉ. दिलीप कुमार तिवारी ने ऑनलाइन जुड़कर इस विषय पर व्याख्यान दिए। इस अवसर पर डॉ. मनोज कुमार शर्मा, डॉ. सुयश गुप्ता, डॉ. भरत कुमार और डॉ. आमिर एजाज अहमद, डॉ. जितेंद्र आर्य सहित प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore
13 views | Sehore, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026