कैराना: माल्हीपुर में सड़क पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, कई लोग घायल
Kairana, Shamli | Nov 10, 2026 कांधला थाना क्षेत्र के गांव माल्हीपुर में सड़क पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि एक युवक द्वारा सड़क पर गाड़ी खड़ी की जाती है। दूसरे पक्ष ने भैंस बोगी निकालने के लिए गाड़ी हटाने को कहा। आरोप है कि इसी को लेकर दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए।