आगरा: ताजमहल में बंदरों के आतंक को लेकर सपा का ASI कार्यालय पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
आगरा। ताजमहल में बंदरों के बढ़ते आतंक और पर्यटकों की सुविधाओं को लेकर गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने माल रोड स्थित ASI कार्यालय पर प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता फूल सैयद चौराहे से जुलूस लेकर ASI कार्यालय पहुंचे।
गेट न खुलने पर कार्यकर्ता कुछ देर सड़क पर ही बैठ गए। बाद में सपा प्रतिनिधिमंडल ने अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. स्मिथा एस. कुमार को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बंदरों से पर्यटकों की सुरक्षा, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई की मांग उठाई गई। शब्बीर अब्बास ने आगरा की जनता के लिए महीने में एक दिन ताजमहल में फ्री एंट्री की मांग भी रखी।
ASI अधिकारी ने बंदर पकड़ने के लिए नगर निगम और वन विभाग को पत्र भेजने का आश्वासन दिया है।
इस मांग से सहमत हो तो SHARE करें 👇
अपनी राय कमेंट में लिखें
अपडेट्स के लिए पेज FOLLOW करें
@highlight
#Agra #TajMahal #SamajwadiParty #ShabbirAbbas