नौतनवा: इंडो-नेपाल परियोजना के तहत निर्माणाधीन सड़क का निर्माण का कार्य मार्च तक हो जाएगा पूरा,होंगे कई मुख्य फ़ायदे-डीएम
महराजगंज जनपद के इंडो-नेपाल सड़क परियोजना के तहत निर्माणाधीन सड़क का निर्माण भारत सरकार के द्वारा कराया जा रहा है जिसका निर्माण मार्च के अंत में पूरा हो जाएगा ।डीएम अनुनय झा ने बताया कि पीडब्ल्यूडी खंड दो के द्वारा बनवाई जा रही करीब 84 किलोमीटर की सड़क से सीमा क्षेत्र में कई फायदे होंगे खासकर आगामी लोकसभा चुनाव में पोलिंग पार्टियों के लिए सुगमता रहेगी ।