नौतनवा: परसामलिक पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में नाबालिग को न्यायालय किया चालान
परसामलिक थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के मामले मे पीड़िता की मां के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल कर रही थी। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुल्म कबूल किया। जिसे धारा 376AB भा.द.वी.5M/6 पोक्सो एक्ट के तहत किशोर बोर्ड न्यायालय चालान किया गया है।