नौतनवा: निचलौल के चंद्रावती देवी इंटर कालेज में SDM ने हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रैली को किया रवाना
निचलौल के चंद्रावती देवी इंटर कालेज के छात्रों और शिक्षकों की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें सभी मतदाताओं से मतदान के दिन बूथों पर पहुंचकर मतदान करने के लिए अपील की गई। इस बीच छात्रों की तरफ से जागरूकता संबंधित नारे भी लगाए गए। एसडीएम मुकेश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रैली का शुभारंभ किया।