बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने सोमवार को कच्ची शराब माफियाओं के विरुद्ध पोहियां ताल में अभियान चलाया। जिसमें भारी मात्रा में कच्ची शराब व लहन के साथ ही तीन नावों सहित दो शराब माफियाओं को धर दबोचा। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया।