*विश्व हिंदू महासंघ ने जिला अस्पताल परिसर में अवैध मजार हटाने की मांग की*20 अगस्त तक कार्रवाई न हुई तो आंदोलन की चेतावनी*
*जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश*शुक्रवार, 07 अगस्त 2026*
*विश्व हिंदू महासंघ, बस्ती* के जिलाध्यक्ष *अखिलेश सिंह* ने जिला अधिकारी को पत्र सौंपकर जिला अस्पताल परिसर ग्राउंड में निर्मित अवैध मजार को तत्काल ध्वस्त करने की मांग की है। पत्रांक 91 के माध्यम से उन्होंने कहा कि जनपद का मुख्य जिला अस्पताल जहां प्रतिदिन हजारों गरीब मरीज इलाज के लिए आते हैं, उस संवेदनशील सरकारी भूमि पर भू-माफियाओं और असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से मजार का निर्माण कर कब्जा किया गया है। यह कानून और सरकारी संपत्ति का खुला उल्लंघन है।
विश्व हिंदू महासंघ ने पत्र में कई गंभीर आरोप लगाए हैं:
1. *अवैध निवास व बिजली चोरी*: मजार की आड़ में संदिग्ध लोग कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर रह रहे हैं और बिना वैध कनेक्शन के बिजली चोरी कर रहे हैं।
2. *अंधविश्वास और झाड़-फूंक*: हर गुरुवार को यहां अवैध रूप से झाड़-फूंक कर भोले-भाले मरीजों और उनके परिजनों को भ्रमित कर ठगा जा रहा है।
3. *महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी*: सरकारी अस्पताल परिसर के अंदर मजार पर "औरतों का जाना मना है" जैसी असंवैधानिक पट्टियां लगाई गई हैं।
4. *राष्ट्र-विरोधी गतिविधि*: संगठन ने इसे लैंड जिहाद और अतिक्रमण की सोची-समझी साजिश बताया है।
महासंघ ने मांग की है कि अवैध मजार और उससे जुड़े अतिक्रमण पर तत्काल बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाए। बिजली चोरी, कूट रचित कब्जा, अंधविश्वास फैलाने और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर एफ.आई.आर. दर्ज कर जेल भेजा जाए।
पत्र में चेतावनी दी गई है कि यदि जिला प्रशासन द्वारा *20 अगस्त 2026* तक इस अवैध मजार को हटाकर सरकारी भूमि को मुक्त नहीं कराया गया तो विश्व हिंदू महासंघ पूरे जिले में जन-आंदोलन करने को बाध्य होगा। इसके बाद कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
संवाददाता: हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Aug 7, 2026