इंदौर के सयाजी होटल में खाद्य विभाग का छापा, 66 किलो नॉनवेज बिना पैकिंग डेट मिला; किचन में कॉकरोच-चूहे भी मिले
इंदौर के प्रतिष्ठित सयाजी होटल में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारकर कई गंभीर अनियमितताएं पकड़ी हैं। करीब 66 किलो नॉनवेज बिना पैकिंग डेट के मिला। वहीं किचन और स्टोरेज एरिया में कॉकरोच, चूहे और चूहों की लीद भी मिली।
दिल्ली की खाद्य विभाग टीम के साथ इंदौर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने होटल के किचन और स्टोरेज एरिया का निरीक्षण किया। जांच में वेज-नॉनवेज सामग्री को एक ही कोल्ड स्टोरेज में रखने, निर्धारित तापमान का पालन नहीं करने और कई खाद्य उत्पाद बिना लेबल के पाए गए।
इसके अलावा जंग लगी सामग्री, फूड प्लेटफॉर्म पर रस्ट, सड़े टमाटर-आलू और मूंगफली में फंगस भी मिला। कई खाद्य सामग्री सीधे जमीन पर रखी मिली। विभाग ने सभी अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार आगे की कार्रवाई की बात कही है।
#Indore #FoodSafety #SayajiHotel #FoodInspection #FoodSafetyDepartment
#इंदौर #खाद्यसुरक्षा #सयाजीहोटल #खाद्यविभाग #खाद्यजांच
इंदौर | सयाजी होटल | खाद्य सुरक्षा विभाग | 66 किलो नॉनवेज | कॉकरोच-चूहे | Food Safety | Sayaji Hotel | Food Inspection | NonVeg | Indore News
Indore, Indore | Aug 21, 2026