दांतों की हर परेशानी का होगा इलाज, रविवार को ब्राइट स्मॉल डेंटल केयर में लगेगा निशुल्क शिविर
गया शहर के टिल्हा कालीबाड़ी स्थित ब्राइट स्मॉल डेंटल केयर में रविवार को निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। दांतों में झनझनाहट, दर्द, मसूड़ों की समस्या, टेढ़े-मेढ़े दांत समेत दांतों से जुड़ी विभिन्न परेशानियों से जूझ रहे लोगों के लिए शिविर में इलाज होगा। इसकी जानकारी ब्राइट स्मॉल डेंटल केयर के डॉक्टर श्वेता सिंह ने दिया है। शिविर में मरीजों की दांतों से संबंधित समस्याओं की जांच कर उचित चिकित्सकीय परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
ब्राइट स्मॉल डेंटल केयर की ओर से आयोजित इस निशुल्क शिविर का उद्देश्य लोगों को दांतों की समस्याओं के प्रति जागरूक करने के साथ समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है। कई लोग दांतों में दर्द, झनझनाहट या मसूड़ों से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज कर देते हैं, जिसके कारण समस्या धीरे-धीरे गंभीर हो सकती है। ऐसे लोगों के लिए शिविर में जांच कराने का बेहतर मौका है।
शिविर में आधुनिक मशीनों और तकनीक के माध्यम से दांतों की जांच एवं उपचार की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। टेढ़े-मेढ़े दांतों को लेकर परेशान लोगों को भी चिकित्सकीय सलाह दी जाएगी। दांतों में लगातार दर्द, ठंडा-गर्म लगने पर झनझनाहट, मसूड़ों में दर्द या अन्य किसी तरह की परेशानी होने पर लोग शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ से परामर्श ले सकते हैं।
#गयाजी
#गया_हो
#GayaPolice
#gayastation
#gaya
#LatestNews
#bihar
#बिहार
#dentalclinic
Gaya Town CD Block, Gaya | Aug 22, 2026